{"_id":"5af307d14f1c1b54098b8eae","slug":"111525876689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवरब्रिज की लेटलतीफी पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवरब्रिज की लेटलतीफी पर ग्रामीणों का हंगामा
Updated Wed, 09 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। बुधवार सायं वनकट पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज की लेटलतीफी पर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि चार साल से ओवरब्रिज के कारण खेतों से निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ओवरब्रिज पूरा होने तक सर्विस रोड बनाने की मांग की है।
टूंडला थाना क्षेत्र और नगला सिंघी थाना क्षेत्र की सीमा बनकट रेलवे क्रासिंग से लाइनपार के दर्जनों गांवों का रास्ता है। फाटक अधिक समय तक बंद रहने से फाटक पर जाम के हालात हैं। आग लगने पर दमकल समय से नहीं पहुंचती एवं गंभीर मरीज फाटक खुलने के इंतजार में दम तोड़ देते हैं। आरोप हैध् कि चार साल में ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने और मेन रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं।
कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड बनाने की मांग और जमकर हंगामा किया। जयप्रकाश, हाकिम सिंह, कुंदन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, बबलू, मनोज कुमार, राजकुमार, टिंकू, सुशील कुमार, देवेन्द्र, तालेवर, राजवीर सिंह, विनोदी यादव, कालीचरन, जितेन्द्र सिंह, हरिप्रसाद, अशोक कुमार, आशू यादव मौजूद रहे।