{"_id":"6b05197e142669a85402aae0","slug":"2-352-students-appear-for-national-olympiad-mathematics-exam-at-55-centres-in-agra-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ओलंपियाड: आगरा के 2,352 विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा, टॉपर्स को IIT दिल्ली में मिलेगा मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ओलंपियाड: आगरा के 2,352 विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा, टॉपर्स को IIT दिल्ली में मिलेगा मार्गदर्शन
Tue, 24 Nov 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:28 AM IST
सार
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत आगरा के 55 परीक्षा केंद्रों पर 2,352 से अधिक विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी। 27 नवंबर तक चलने वाली परीक्षाओं में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पाने वाले कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों को आईआईटी दिल्ली में विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
नेशनल ओलंपियाड
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत जिले में बनाए गए 55 परीक्षा केंद्रों पर 2,352 से अधिक विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और विषयगत समझ परखने का अवसर मिल रहा है।
परीक्षाओं का आयोजन 18 नवंबर से शुरू हुआ है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। ओलंपियाड में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान, हिंदी और तकनीकी एवं कंप्यूटर आधारित विषय शामिल हैं। लेवल-1 के दूसरे चरण में देश के विभिन्न राज्यों के लाखों विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
आईआईटी दिल्ली में मिलेगा मार्गदर्शन
इस वर्ष ओलंपियाड में एनआईटी प्लानिंग एसोसिएशन भी मार्गदर्शक सहयोगी के रूप में जुड़ा है। इसके तहत कक्षा पांच से दस तक के राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष विद्यार्थियों को आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित एक दिवसीय विशेष मार्गदर्शन सत्र में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
एआई रिपोर्ट से समझेंगे अपनी रैंक
परीक्षा परिणाम के साथ विद्यार्थियों को एआई आधारित विस्तृत प्रदर्शन रिपोर्ट भी दी जाएगी। इसमें अंकों और रैंक के साथ विषयवार प्रदर्शन, कमजोर पक्ष और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रतिभागियों के मुकाबले अपनी स्थिति का भी आकलन कर सकेंगे।