{"_id":"5aede76f4f1c1b87648b5f8f","slug":"111525540719-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की पुत्री से अपाचे सवार बदमाशों ने आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की पुत्री से अपाचे सवार बदमाशों ने आभूषण लूटे
Updated Sat, 05 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज(एटा)। बच्चे का दवा दिलवाकर लौट रही प्रधान की बेटी से अपाचे सवार दो बदमाश आभूषण लूटकर ले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत नया गांव थाने में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर बदमाशों की खोज में जुट गई है।
थाना नया गांव क्षेत्र के परतापुर कटारा निवासी ग्राम प्रधान सत्यराम की शादीशुदा बेटी सरोजनी पत्नी दीपक अपने बच्चे को शंकरपुर से दवा दिलाकर भाई विमलेश के साथ बाइक से घर लौट रही थी। नया गांव क्षेत्र के दादूपुर के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सरोजनी से अंगूठी, कुंडल, जंजीर आदि जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर गांव से लोग मौके पर पहुंच गए और घटना से नयागांव पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। जांच कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।