{"_id":"5adde0cd4f1c1b54098b608c","slug":"111524490445-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस कालाबाजारी दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस कालाबाजारी दो पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी रोड स्थित एक घर में घरेलू गैस की रीफिलिंग करते पकड़े जाने के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। 20 अप्रैल की शाम सिविल लाइन चौकी पुलिस ने घर से बरामदगी की थी। पुलिस ने कालाबाजारी करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइन चौकी पुलिस को 20 अप्रैल की शाम दीवानी रोड स्थित नितिन दुबे के मकान में घरेलू गैस की वाहनों में रीफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर कांस्टेबल गौरव सवेदिया और जोगेंद्र सिंह ने छापेमारी कर मौके से तीन गैस रीफिलिंग मशीन जब्त कर लीं थी।
इस बीच वहां मौजूद काला बाजारी करने वाला भाग निकला था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने जब तलाशी ली तो नितिन के घर में करीब 28 गैस सिलिंडर मिले थे। पड़ोस के ही राममोहन के मकान में सात सिलिंडर जब्त किए गए थे। उक्त मामले में पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन की ओर से नितिन और राममोहन के विरुद्ध गैस की कालाबाजारी व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।