{"_id":"5ad641314f1c1b3b0a8b509b","slug":"111523990833-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से पहले निकली युवक की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से पहले निकली युवक की अर्थी
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। बरहन रेलवे क्रासिंग पर बाजार करने जा रहे बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट में आया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी टूंडला की टीम शव को ही कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाई है। युवक की शादी 19 अप्रैल को थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम बाघई से होना तय थी। मौत सूचना मिलते ही युवक के घर में खुशी मातम में बदल गई।
जनपद आगरा के थाना बरहन के गांव गढ़ी भंडार निवासी अतुल कुमार (24) तेजपाल सिंह की शादी थाना टूंडला के ग्राम बाघई निवासी गुलाब सिंह की पुत्री ज्योति उर्फ पूनम के साथ 19 अप्रैल को होना तय थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। मंगलवार सुबह अतुल कुमार खुद बाइक लेकर बरहन का बाजार करके सामान की खरीदारी करने के लिए जा रहा था। बरहन रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी के निकलते ही अतुल ने बाइक को आगे बढ़ाया, तभी तुरंत ही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ जाने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक सवार की मौत की सूचना तत्काल फाटक पर तैनात कर्मचारी ने टूंडला जीआरपी टीम को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी टूंडला की टीम ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसकी शिनाख्त कराया। अतुल की मौत होने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। घटना की सूचना बेटी के घर वालों को दे दी गई है। जीआरपी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में लाई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आया अतुल कुमार चार भाई बहनों में वह सबसे छोटा था। अतुल कुमार की तीन बड़ी बहनें सीमा (40), मधु एवं प्रतिमा की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे भाई की शादी होने के कारण परिवार में खुशी का आलम ही दिखाई दे रहा था। अतुल के चाचा शादी की तैयारी करने में जुटे थे लेकिन ईश्वर को और ही कुछ मंजूर था। परिजनों ने बताया पढ़ाई में काफी होशियार होने के कारण कोचिंग के सेंटर चलाता था।