{"_id":"5ac3c7604f1c1bc4618b5540","slug":"111522780000-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास विभाग में काली पट्टी बांध कर हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास विभाग में काली पट्टी बांध कर हुआ काम
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आजमगढ़ जिले में एडीएम प्रशासन द्वारा बीडीओ से मारपीट के विरोध में स्थानीय ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी मंगलवार को काली पट्टी बांध कर काम करते नजर आए। कर्मचारियों ने एडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर गुरूवार से कामबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार गत 29 मार्च को आजमगढ़ जिले में तैनात बीडीओ संतोष नरायन गुुप्ता के साथ एडीएम प्रशासन ने किसी बात को लेकर अभद्रता और मारपीट कर दी थी। घटना की जानकारी से स्थानीय विकास विभाग में कार्यरत प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोष है।
बीडीओ से मारपीट के विरोध में जिले के बीडीओ ने शासन को ज्ञापन भेजा था। एडीएम पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को ग्राम विकास विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी काली पट्टी बांध कर काम करते नजर आए। अधिकारी-कर्मचारियों ने मारपीट के दोषी एडीएम पर कार्रवाई नहीं होने पर गुरूवार से कामबंद हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।