{"_id":"5a637f9c4f1c1b86268b566e","slug":"111516470172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवांगी व विशाल के सिर सजा मिस्टर फेयरवेल का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवांगी व विशाल के सिर सजा मिस्टर फेयरवेल का ताज
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्रजराज सिंह इंटर कालेज व गर्ल्स कालेज में शनिवार को फेयरवेल का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने पुराने साथियों के बिछुड़ने गीतों के माध्यम से भावभीनी विदाई दी।
ब्रजराज सिंह स्मृति शिक्षा समिति के अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, सचिव अशेषदीप सिंह, सचिव मधु सिंह, निदेशक अनुपम शर्मा, प्रधानाचार्य वीरी सिंह परमान, साधना सिंह, सीमा यादव मौजूद थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद दिया।कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने सीनियर का स्वगात किया। इंटर के छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए स्वर्णिम भविष्य की योजना एवं लक्ष्य को बताया।
फेयरवेल पार्टी में कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। खेल प्रतियोगिता में विकास सिंह व वर्षा विजयी रही। मिस्टर फेयरवेल का सम्मान शिवांगी भारद्वाज व विशाल जादौन को मिला। फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने कभी अलविदा न कहना, तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई, सहित कई गीत सुनाकर विदाई की भावभीनी अनुभूति कराई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व उपहार प्रदान किए। प्रधानाचार्य वीरी सिंह परमान ने आभार व्यक्त किया।