{"_id":"5a57a7084f1c1bec188b46e8","slug":"111515693832-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करते समय आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार करते समय आई मौत
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क पार कर रही वृद्धा को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलू मंडी के समीप निवास कर रहीं फूलमती देवी (72) गुरुवार शाम को शौच के लिए खेत गईं थीं। शाम करीब पांच बजे जब वह घर वापस लौट रहीं थीं। तभी सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर वहां से भाग गया। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मगर कोई भी हादसा करने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने शव को सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिवारीजन भी जानकारी होने के बाद घटनास्थल पहुंच गए थे। हादसे की रिपोर्ट मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी मृतका के देवर अमर सिंह ने दर्ज कराई है।