फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सर्दी के सितम से कांप उठे लोग

सर्दी के सितम से कांप उठे लोग

Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सर्दी के सितम से कांप उठे लोग
बर्फीली हवाओं - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। जिले में न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और हवाएं 08 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इससे शीत का प्रकोप और बढ़ गया है। लोग सर्दी के सितम से सिहर उठे। उन्होंने अलाव का सहारा लिया। इस दौरान बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या कम रही।
विज्ञापन



वहीं, आकाश में घने बादल छाए रहने से किसानों की धड़कने बढ़ी हुई नजर आ रही हैं। बारिश के कारण फसल में होने वाले नुकसान की चिंता उन्हें सता रही है। वहीं, उन किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है, जिनकी फसल में पानी देने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन



नया साल शुरू होने के साथ ही सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी आकाश में घने बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से किसानों को फसल में पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होनी चाहिए। बारिश होने से खेती में नुकसान होने की संभावना बढ़ जाएगी। किसाना भूपेंद्र ने बताया कि अभी कई खेतों में गेहूं की फसल देरी से रोपी गई है। उनका पौधा निकलना अभी बाकी है।


ऐसे में बारिश हो जाती है तो खेत की मिट्टी कड़क हो जाएगी। इस कारण गेहूं का पौधा नहीं निकल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी बारिश होने से किसानों के खेत में पैदावार निश्चित रूप से कम हो जाएगी। किसान अशोक कुमार का कहना है कि खेतों में बोई गई गेहूं की फसल काफी छोटी है। उसे बढ़ने के धूप मिलना जरूरी है। लेकिन दो दिनों से धूप नहीं निकलने से भी खेती पर प्रभाव पड़ रहा है।



गेहूं की फसल के लिए अभी धूप जरूरी है। धूप नहीं निकलने से पौधा छोटा रह जाएगा। वहीं खेत में पैदावार पर भी असर पड़ेगा।
जगदीश मिश्रा, कृषि वैज्ञानिक


गलन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
आकाश में घने बादलों के बीच गलन और शीतलहर ने लोगों के जन-जीवन को प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को भी गलन भरा दिन रहा। लोग अपने घरों में कैद रहे। इस दौरान अलाव तापकर लोगों ने अपने शरीर को गर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed