फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शनिवार सुबह से वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा

शनिवार सुबह से वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा

Fri, 29 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह से वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा
traffic - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। नव वर्ष पर वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में शनिवार से ही बदलाव किया है। 30 दिसंबर शनिवार की सुबह से लेकर एक जनवरी रात तक बड़े और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इधर, ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भी वन-वे व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह के अनुसार नेशनल हाईवे की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल के पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन मंडी समिति और दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यह व्यवस्था शनिवार सुबह 30 दिसंबर से शुरू होकर एक जनवरी सोमवार रात तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए होगी वन-वे व्यवस्था
वृंदावन। नववर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की वन-वे व्यवस्था होगी। इसके तहत श्रद्धालुओं को एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकाला जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव को देखते हुए पूर्व की भांति वन-वे व्यवस्था की जाएगी। शनिवार से ही शुरू की जा रही व्यवस्था के तहत विद्यापीठ बिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालु गेट दो से अंदर जाएंगे। जबकि श्रद्धालुओं को गेट एक और चार से निकाला जाएगा। गेट नंबर पांच को इमरजेंसी और सेवायत गोस्वामियों के लिए ही खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed