{"_id":"5a42887e4f1c1bfc0f8b6111","slug":"111514309758-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानिश की हत्या के तीन आरो पियों को जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानिश की हत्या के तीन आरो पियों को जेल भेजे
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कैदी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। कस्बे के दानिश हत्याकांड के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई को पूरा किया। कस्बे में पुलिस की सतर्कता मंगलवार को बनी रही।
गौरतलब है कि रविवार की देर सायं बिलाल मस्जिद के पास पटियाली रोड पर कंप्यूटर केंद्र संचालक दानिश की नामजद आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या पुरानी हत्या की रंजिश की पृष्ठ भूमि के चलते की गई।
इस हत्याकांड में नामजद आरोपियों की नामजदगी को गलत बताते हुए नामजद आरोपियों के परिवारीजनों और उनके पक्ष के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन करके पुलिस पर काफी दवाब बनाया। पुलिस ने सही जांच पड़ताल का भरोसा दिया।
विज्ञापन
हालांकि सोमवार को ही पुलिस को आरोपियों ने हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को तीनों आरोपियों जमीर पुत्र अब्दुल गफूर, फैजान,जावेद उर्फ बंटी पुत्रगण खलील को जेल भेजा गया है।
कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपियों जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी सतर्कता बरत रही है जिससे कोई अराजक तत्व शांति भंग न कर सकें।