{"_id":"5a3d3ccf4f1c1b502b8b60a6","slug":"111513962703-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमगाएंगे ओडीएफ गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमगाएंगे ओडीएफ गांव
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
जिले में खुले में शौच मुक्त हो चुके गांवों को सोलर लाइटों से जगमग करने की तैयारी है। गांवों में सोलर लाइटें लगवाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए नेडा को प्रस्ताव भेजा है। इसमें गांवों के नाम के साथ सोलर लाइटों की संख्या भी भेजी गई है।
जिले के 103 ओडीएफ गांवों में 1193 सोलर लाइटें लगवाने के लिए प्रस्ताव नेडा को भेजा है। इन गांवों में सोलर लाइटें लगवाने के पीछे मकसद है कि गांव को ओडीएफ होने का तोहफा दिया जा रहा है। साथ ही अन्य गांवों को ओडीएफ करवाने के लिए प्रेरित करना है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि 103 ओडीएफ गांवों को 1193 सोलर लाइटें लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को तोहफा दिया जाएगा।
विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज सभागार में शुक्रवार को पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने पंचायत सचिवों को अपने गांवों को ओडीएफ कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस मौके पर तमाम पंचायत सचिव मौजूद रहे।