{"_id":"5a33d72c4f1c1b76678c193c","slug":"111513346860-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम भिड़ी दुकानदार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम भिड़ी दुकानदार से
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को चेकिंग टीम एवं दुकानदार भिड़ गए। दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची भीड़ ने हंगामा कर दिया। जिससे दुकान से नमूना नहीं भरा जा सका।
शुक्रवार को सुबह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय टीम के साथ सरायशाही में मसाला व्यापारी बंशीधर जैन के यहां पहुंचे, जहां उन्होंने लाल मिर्च में रंग की मिलावट होती देखी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान बंशीधर किसी को मोबाइल से बात करने लगा। इसी मध्य बंशीघर एवं चंदन पांडेय में कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। इस सूचना पर काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ को शांत किया। व्यापारियों ने अभिहित अधिकारी एवं स्टाफ को वहां से सुरक्षित स्थान पर ले गए। वहां से अधिकारी थाने चले गए। दुकानदार बंशीघर ने सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न कर अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि मिर्च पाउडर में लाल रंग मिलाया जा रहा था, रंग को बरामद कर लिया गया है। दुकान को सील करने में कुछ लोगों ने अवरोध पैदा किया। मारपीट के आरोपों को गलत बताया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।