{"_id":"5a32b67f4f1c1b4e718b91c0","slug":"111513272959-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भाई और भाभी के साथ बाइक पर जा रही बहन की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं भाई और भाभी घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हाथरस के थाना सादाबाद के ताजपुर निवासी कविता (35) पत्नी राजू अपने भाई दौजी और भाभी राजकुमारी के साथ एटा में गमी में भाग लेने आई थी। देर शाम लौटते समय बाइक पर सवार होकर तीनों लौट रहे थे। थाना पिलुआ क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में राहगीर तीनों को उपचार के लिए ले गए लेकिन रास्ते में ही कविता ने दम तोड़ दिया। वहीं दौजी और राजकुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारीजनों को सूचना दी।