{"_id":"5a297df54f1c1b68678c06f7","slug":"111512668661-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य वालीबाल चैम्पियनशिप मैनपुरी में 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य वालीबाल चैम्पियनशिप मैनपुरी में 19 से
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में 19 दिसंबर से वालीबाल खिलाड़ियों का मेला लगने जा रहा है। जिले के बरनाहल स्थित केवीए महाविद्यालय में 66वीं सीनियर स्टेट पुरुष एवं महिला वालीबाल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के 1300 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।
गुरुवार को जिला वालीबाल संघ के कोषाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता के आवास पर आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 66वीं सीनियर स्टेट पुरुष एवं महिला वालीबाल चैंपियनशिप 19 से 23 दिसंबर तक केबीए महाविद्यालय बरनाहल में आयोजित की जाएगी।
इसमें प्रदेश पुरुष वर्ग की 65 टीमें तथा महिला वर्ग की 36 टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह खिलाड़ी पांच दिन तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बताया कि प्रतियोगिता के लिए केवीए महाविद्यालय में पुरुष वर्ग के लिए चार तथा महिला वर्ग के लिए दो कोर्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ से पंजीकृत 30 रेफरी तथा 25 अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसी प्रतियोगिता से नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की महिला और पुरुष टीम का भी चयन किया जाएगा। चयनित टीमें प्रशिक्षण के बाद नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। मौके पर प्रदीप चौहान, राघवेंद्र दुबे, घनश्यामदास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, सीमा सुरक्षा बल, यूपी पुलिस, डीएलडब्लू बनारस, एनईआर गोरखपुर, सांई सेंटर लखनऊ, सांई सेंटर रायबरेली, स्पोर्ट्स हास्टल बांदा, क्यू होल इलाहाबाद, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, स्पोर्ट्स कालेज फैजाबाद के अतिरिक्त मैनपुरी हॉस्टल की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
वालीबाल संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 12 दिसंबर को अंडर-18 जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीम के लिए ओपन ट्रायल्स ग्रीन पार्क कानपुर में आयोजित किया जाएगा। जिन खिलाड़ियोंकी जन्मतिथि जनवरी 2000 या इसके बाद की है, वे इस ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं।