{"_id":"5a1d9dbb4f1c1b7a548bfe24","slug":"111511890363-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के घर शहनाई बजने से पहले उठी भानु की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के घर शहनाई बजने से पहले उठी भानु की अर्थी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव असरगढ़ी में एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। दो दिन पूर्व ही दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया था। मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव असरगढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह के बेटे भानू प्रताप उर्फ आशू की नौकरी नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में लग गई थी। उसके दोस्त सौरभ ने उसे गांव आकर शादी में शामिल होने निमंत्रण दिया था। दो दिन पूर्व वह दोस्त की शादी में शामिल होने गांव असरगढ़ी आया था। 28 नवंबर को दोस्त की बारात जानी थी।
सोमवार शाम करीब छह बजे भानूप्रताप घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी पीने गया। इसी बीच वह करंट ने चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। वहीं, शादी वाले दोस्त के घर में मातम सा छा गया।
विज्ञापन
जवान बेटे की मौत से दुखी पिता ने तो रात में दीवार से सिर मार मार कर लहूलुहान कर लिया। किसी तरह ग्रामीणों ने समझा बुझाकर ढांढस बंधाया। मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
भानू प्रताप एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके सबसे बड़े भाई पंकज दिव्यांग हैं। दूसरे नंबर का भाई पढ़ाई कर रहा है। भानू की नौकरी लगने के बाद परिवार की माली हालत सुधर रही थी। भानू ही परिवार चला रहा था।
गांव असरगढ़ी में जहां एक ओर दोस्त भानू का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं दूसरी ओर कुछ ही देर बाद सौरभ की बारात रवाना हुई। दोस्त से हमेशा के लिए बिछड़ने का गम सौरभ की आंखों में साफ नजर आया। ग्रामीणों की मानें तो दोनों के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती थी। आज एक दोस्त नई जिंदगी से मिलने जा रहा है। तो दूसरे का मौत से मिलन हुआ है।