फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी पहचान पत्र दिया तो होगी कार्रवाई

फर्जी पहचान पत्र दिया तो होगी कार्रवाई

Mon, 27 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पहचान पत्र दिया तो होगी कार्रवाई
AADHAR
एटा। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को होेने वाले मतदान को लेकर प्रशासन सख्त है। सोमवार को प्रेक्षक भूपेंद्र एस. चौधरी ने प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मतदान के लिए फर्जी पहचानपत्र देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोलिंग बूथ पर अंगूठा लगाकर आधार कार्ड की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने कहा कि जिले में निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं। संवेदनशील पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के अतिरिक्त निर्वाचन क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। डीएम ने कहा कि निर्वाचन के संबंध में प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9193348049 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की समस्या और शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए डीएम ने आश्वस्त किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारी दिनेश वशिष्ठ, अशरफ हुसैन, चोब सिंह बघेल, बलवीर सिंह भास्कर, मोहम्मद इरफान, ओमशंकर सिंह, महिपाल सिंह, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, अपर जिलाधिकारी महेशचंद्र शर्मा, सतीश पाल, राम अरज यादव, एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर, ब्रजेश कुमार, विजय कुमार, डीडीओ एसएन कुशवाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधाकर मैथिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed