{"_id":"5a0856c54f1c1b0d698bb16b","slug":"111510495941-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी की कोशिश
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
oil refineries
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा से जालंधर जा रही रिफाइनरी की पाइप लाइन में तेल चोरों ने एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश की। तेल चोरों ने गांव जैंत के जंगल में गहरा गड्ढा खोदकर लाइन के ऊपर बाल्व लगाने की भी कोशिश की थी।
मथुरा रिफाइनरी से जालंधर के लिए डीजल और पेट्रोल की पाइप लाइन जा रही हैं। यह पाइप लाइन जैंत के जंगल से गुजर रही है। तेल चोरों ने जैंत निवासी किसान सुंदर सिंह के खेत में लाइन के ऊपर पांच फुट गहरा व चार फुट चौड़ा गड्ढा खोद दिया और बाल्व फिट करने का प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे। रविवार की सुबह पाइप लाइनों की निगरानी में लगे चौकीदार ने रिफाइनरी अफसरों को सूचना दी।
सूचना पर रिफाइनरी कर्मचारी और जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैंत चौकी प्रभारी चतर सिंह ने बताया कि तेल चोरों ने गड्डा खोदकर तेल चोरी का प्रयास किया है। इसके बाद गड्डा बंद करा दिया है। रिफाइनरी पाइप लाइन डिवीजन के साइट प्रभारी कपिल अग्रवाल ने बताया कि रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।