फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बटेश्वर मेला होगा भव्य

बटेश्वर मेला होगा भव्य

Thu, 12 Oct 2017 09:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
बटेश्वर मेला होगा भव्य
आगरा/बाह। 17 अक्तूबर से शुरू होने वाले प्रसिद्ध बटेश्वर मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दफा मेले परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। मंदिरों की सुरक्षा को अस्थायी चौकियां बनेंगी। पहले पखवाड़े में होने वाले पशु मेले के लिए भी खास इंतजाम करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने दिए हैं।
विज्ञापन


17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलने वाले बटेश्वर के परंपरागत मेले को पूरी तरह से सीसीटीवी की नजरों में कैद किया जाएगा। शिव मंदिर शृंखलाओं के पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्थाई चौकियां बनाई जाएंगी। पुलिस और पीएसी लगाई जाएगी। मेला मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि मेले में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। स्नान घाटों की सफाई के साथ ही बेरिकेडिंग की जाए।
विज्ञापन


गोताखोरों के साथ नाव एवं मोटरबोट तैनात की जाएं। श्रद्धालुओं के रुकने का इंतजाम हो। मंदिरों में दर्शन को आने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बेरिकेडिंग लगाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में लगने वाले पशु मेले को लेकर भी सीडीओ ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पशु विक्रेताओं के साथ पशुओं के लिए भी व्यवस्था करें। पशुओं की खरीद फरोख्त के समय उनका पंजीकरण कराया जाए। पेयजल की व्यवस्था हो। पशु चिकित्सक मौजूद रहें। साथ ही एंबुलेंस और दवाओं की पूर्ण व्यवस्था हो। बैठक में एसडीएम बाह, सूचना निदेशक, एएसपी पश्चिमी, सीओ बाह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed