{"_id":"59ce81264f1c1b70548b4ef4","slug":"111506705702-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसोरा खुर्द में नहीं बनेगी कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसोरा खुर्द में नहीं बनेगी कच्ची शराब
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
ग्राम पंचायत भैंसोरा खुर्द में अब कच्ची शराब नहीं बनाई जाएगी। ग्राम पंचायत में बैठक कर सर्व सम्मति से इसका निर्णय लिया गया है। कच्ची और अवैध शराब बनाते पकड़े जाने पर ग्राम पंचायत पहले दंडित करेगी, इस पर भी नहीं मानता है तो आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
ग्राम प्रधान के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव में शराबबंदी का निर्णय लिया। ग्रामीण अब शराब का सेवन नहीं करेंगे। इसके लिए गांव में लोगों के द्वारा चोरी चुपके खींची जाने वाली कच्ची शराब को भी बंद करने का निर्णय लिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने कहा कि अवैध शराब के धंधे से गांव की काफी बदनामी होती है। ग्रामीणों के शराब सेवन का असर बच्चों पर भी पड़ता है इस लिए सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने शराब न पीने और कच्ची शराब न खींचने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए गांव में एक कमेटी भी गठित की गई है जो नजर रखेगी। यदि कोई भी व्यक्ति शराब खींचते पकड़ा जाता है तो पहले ग्राम पंचायत स्वयं उसे दंडित करेगी। इसके बाद भी यदि वह नहीं मानता है तो आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। ग्राम प्रधान रामदीन ने कहा कि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शराब बंदी का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। इससे गांव का वातावरण साफ सुथरा होगा। बच्चों का भविष्य भी उज्जवल होगा। इस दौरान भूदेव सिंह, जमुना प्रसाद, लालाराम, राजपाल, कचहरी लाल, बनवारी लाल, भूप सिंह, पाती राम, छोटे लाल, कुंवर सेन, साहब सिंह, अंगद सिंह, मुन्ना लाल, जगन्नाथ, गजेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
फोटो प्रेषित है