फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौकरी छोड़ समाजवादी पार्टी की राजनीति करें नगर आयुक्त

नौकरी छोड़ समाजवादी पार्टी की राजनीति करें नगर आयुक्त

Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नौकरी छोड़ समाजवादी पार्टी की राजनीति करें नगर आयुक्त
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपाई खुलकर नगर विधायक मनीष असीजा के समर्थन में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा है कि विधायक की आवाज सपा नेता दबा नहीं सकते। नगर आयुक्त नौकरी छोड़ कर सपा की राजनीति करना शुरू कर दें।

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा नलकूपों पर लगवाए जनरेटर सपा सरकार में कहां चले गए। टैक्स के नाम पर खुली लूट हुई, टूंडला ईओ की रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुई। सपा सरकार में खेतों में सड़कें बनीं।
विज्ञापन


पूर्व सभासद अंबेश शर्मा ने कहा कि विधायक 17 साल से समस्याओं के लिए लड़ रहे हैं। सासंद अक्षय यादव चार साल जनता से दूरी बनाने के बाद भ्रष्ट अफसर के समर्थन में सड़क पर उतरे। जनता विधायक के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने कहा कि जनप्रतिनिधि की आवाज को सरकारी मशीनरी उत्पीड़न का नाम देगी तो लोकतंत्र का ढंाचा चरमरा जाएगा। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि काले कारनामों को छुपाने के लिए नगर आयुक्त गलत बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा उपाध्यक्ष भगवान सिंह झा ने कहा कि नगर आयुक्त सपा एजेंट बन कर काम कर रहे हैं।

ऐसे भ्रष्ट अफसर को भाजपा निगम में नहीं बैठने देगी। भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के महामंत्री रघुवर दयाल शंखवार ने कहा नगर आयुक्त घटिया किस्म के आरोप छोड़ जनता की समस्याओं का समाधान करें। नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष सूरजपाल बघेल ने कहा कि सांसद जो हमेशा विवादों में रहा, नगर हित में कभी दिखाई नहीं दिया।


भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रमोद सैनी ने कहा कि नगर आयुक्त की तैनाती के बाद नगर निगम का बुरा हाल है। पूर्व महामंत्री श्याम सिंह यादव ने कहा कि नगर आयुक्त के चार्ज संभालने के बाद निगम की व्यवस्थाएं चौपट हो गई हें। सांसद भ्रष्ट अधिकारी का बचाव कर रहे हैं। भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि विधायक की लोकप्रियता से विपक्षी बौखला गए हैं। अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम खिलाड़ी वाल्मीकि ने कहा कि विधायक जनता के दुख दर्द एवं विकास कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed