{"_id":"59b81a914f1c1be77f8b6509","slug":"111505237649-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में लगाया जाएगा पोल मेटल डिटेक्शन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में लगाया जाएगा पोल मेटल डिटेक्शन सिस्टम
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज कारागार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शासन के द्वारा जेल में सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कारागार में एफजी1 पोल मेटल डिटेक्शन सिस्टम की स्थापना के लिए शासन ने मंजूरी दी है। जिसके लिए 13,28,200 रुपये जारी करके प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के निर्देश दिए हैं। महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार को सिस्टम स्थापित करने को निर्देशित किया है।
गौरतलब है कि जिला कारागार में पहले से ही एक मेटल डिटेक्टर सिस्टम और लगेज स्कैनिंग मशीन लगी है। इस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए एफजी1 पोल मेटल डिटेक्शन सिस्टम और स्थापित किया जाएगा। जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भ्ज्ञी पुख्ता हो जाएगी। किसी एक सिस्टम की खराबी की स्थिति में दूसरे सिस्टम से सुरक्षा संबंधी जांच का कार्य किया जा सकेगा। सिस्टम की स्थापना का कार्य भी इलेक्ट्रानिक कॉरर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया है, जो शीघ्र ही इसे लगाने का काम शुरू कर देगी। जेल अधीक्षक लक्ष्मी नरायन ने बताया कि यह सिस्टम सुरक्षा से जुड़ा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर शासन का ध्यान है। महानिरीक्षक कारागार प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप सिस्टम की स्थापना कराई जाएगी।
फोटो प्रेषित है