फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डा. शशी कुमार पर आरोपों की जांच शुरू

डा. शशी कुमार पर आरोपों की जांच शुरू

Sat, 26 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
डा. शशी कुमार पर आरोपों की जांच शुरू
doctor - फोटो : डेमो
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शशि कुमार पर इलाज के बदले रुपये देने के आरोपों के एक मामले की जांच शुक्रवार को हुई। नई आबादी मोती नगला निवासी पीड़ित राकेश को बयान दर्ज कराने के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया। जांच अधिकारी ने सीएमएस के समक्ष बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


पीड़ित ने नगर विधायक मनीष असीजा से शिकायत की थी, जिस पर नगर विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री और डीएम को अवगत करा दिया था। इसके बाद चिकित्सक डा. शशि कुमार ने नगर विधायक पर कार्य के दबाव का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया था। जिस पर सियासत गर्मा गई थी।
विज्ञापन


पीड़ित राकेश के नाम से दो दिन पूर्व सीएमएस कार्यालय में प्रार्थना पत्र जमा किया था कि मैंने कोई शिकायत नहीं की। न ही इलाज के लिए रुपये मांगे गए। जांच अधिकारी ने पर्चा दिखाया तो पीड़ित ने कहा साहब मैं अनपढ़ आदमी हूं...। डाक्टर साहब ने पट्टी बांधने के बाद कहा इस पर अंगूठा लगा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कहने पर मैंने अंगूठा लगा दिया। सीएमएस डा. आरके पांडेय ने कहा कि अभी जांच चल रही है। रिपोर्ट फाइनल के बाद भी कुछ कहना ठीक होगा।

चिकित्सक को बचाने को फूंका पुतला: रमनप्रकाश

नगर विधायक मनीष असीजा का पुतला दहन करने के बाद बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता रमनप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस एवं सपा के लोग जिला अस्पताल के चिकित्सक को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और विधायक मनीष असीज का पुतला फूंक रहे हैं। कहा कि चिकित्सक विरोधी दलों की आड़ न लें, अन्यथा भाजपाई भी एकत्रित होकर आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed