{"_id":"598b4f274f1c1b35248b4763","slug":"111502301991-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में घर गिरा, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में घर गिरा, बाल-बाल बचे लोग
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरा मकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। गांव राजपुर में एक गरीब का कच्चा मकान बारिश में गिर गया। हादसे में घर में मौजूद परिवारीजन बाल बाल बच गए। घरेलू सामान मलबे में दब गया। वहीं पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी लाखन सिंह जाटव चार बेटियों के साथ कच्चे बने मकान में रह रहा था। बीते दिनों से हो रही बारिश से मकान कई जगहों से चटक गया था वहीं टपकने लगा था। मकान की स्थिति देखकर एक दिन पूर्व ही लाखन ने घर के समीप ही छप्पर डाल लिया था।
वहीं परिवार सहित रह रहा था। मंगलवार रात को हुई बारिश में मकान की छत और दीवार तेज आवाज के साथ ढह गई। जिसमें घर में रखा हुआ घरेलू सामान दब गया। एक दिन पहले ही अगर लाखन परिवार सहित छप्पर के नीचे रहने न गया होता तो निश्चित तौर पर हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
गरीब परिवार क मकान ढहने के बाद अब आवास व खाने पीने की दिक्कत सामने आ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीब को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
मोहल्ला भटेला निवासी अफरोज अहमद चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर कार खड़ी कर दिया करते थे। मंगलवार की रात को उनकी कार चोरी हो गई। बुधवार सुबह पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है।