फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में दो किशोरियों समेत सात की कटी चोटी

जिले में दो किशोरियों समेत सात की कटी चोटी

Fri, 04 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले में दो किशोरियों समेत सात की कटी चोटी
कटे बाल दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/टूंडला। जिले में चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला थमा नहीं। गुरुवार की रात दो किशोरियों एवं तीन महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आई। ग्रामीण इसको लेकर हैरत में हैं। वहीं, पुलिस इन्हें कोरी ही अफवाह बता रही है। उन्होंने कहा कि पड़ताल कराई जा रही अफवाह फैलानेे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


थाना जसराना के झपारा निवासी मनोज कुमार गाजियाबाद में नौकरी करता है। गांव में पत्नी पांच बेटियों व एक पुत्र के साथ रहती है। गुरुवार दोपहर मनोज की बड़ी बेटी अंजली को घर के बाहर बुढ़िया दिखाई दी। उसका कहना है कि बुढ़िया मिर्च-नीबू रख रही थी। उसने टोका तो भाग गई।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद शुक्रवार की सुबह अंजली की चोटी कटी मिली। इसके बाद वह अचेत हो गई। अचेत अंजली को जसराना स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। बाद में उसे गांव लाए। पुलिस ने किशोरी और उसकी मां के बयान दर्ज किए। किशोरी की मां ने बताया कि पुलिस चुप रहने को दबाब डाल रही है। सीओ जसराना संजय रेड्डी ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार है। गुरुवार की सायं से कह रही थी कि मेरे बाल कटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मक्खनपुर के चमरौली निवासी संगीता(34)पत्नी नरेंद्र सिंह यादव अपने मकान के बाहर बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान देखा तो उसके ही बाल छोटे दिखाई दिए। ग्रामीण इससे हैरान है कि मौके पर बाल तो मिले नहीं। वहीं, शिकोहाबाद में शुक्रवार को गांव केशरी की निवासी पायल (40) पत्नी दिनेश की चोटी कट गई।

इस दौरान वह बेहोश हो गई थी। घटना के बाद घर पर भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, मोहम्मदपुर माड़ई निवासी शबनूर(28) पत्नी अरमान अपनी भतीजी चंपा के साथ घर पर थी। परिजनों की मानें तो अचानक वह की चीख निकली और अचेत हो गई। पास में जाकर देखा तो चोटी के बाल कटे हुए थे।

सूचना पर कानूनगो ब्रजपाल और सुरेश व लेखपाल राजेंद्रपाल पहुंच गए। प्रधान मोहम्मद इलियास ने बताया कि चोटी कटने की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। वहीं, सिरसागंज के मोहल्ला गड़रियान निवासी संगीता (19) पुत्री मुकेश यादव शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब घर में झाड़ू लगा रही थी। युवती की मानें तो अचानक सामने कुछ आता दिखाई दिया, इससे वह बेहोश हो गई। बाद में देखा तो बाल कटे पड़े थे।

आमरी गांव में चोटी कटने की घटना के बाद ग्रामीण रातभर नहीं सोए। ग्रामीण गायत्री मंत्र जप रहे हैं। वहीं, महिलाएं रात भर ढोलक बजाकर मंगल गायन कर रहीं हैं। लोग पहरा भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि पिंकी की किसने चोटी काटी। इससे दहशत है। पिंकी की बहन का कहना है कि वह काफी डरी हुई है।

पिंकी बार-बार अब भी बेहोश हो जाती है। ग्रामीणों ने टोटके के लिए लड़कियों को महावर (लाल रंग) लगा दिया है। घरों में हल्दी के थापे भी लगे हैं। गांव निवासी शिक्षक पंकज कहते हैं कि समझ नहीं आ रहा यह हो क्या रहा है। आमरी निवासी बालिका रवीना ने कहा कि डर के कारण उसने अपने बाल कपडे़ से बांध रखे हैं।


चोटी कटने की घटनाएं महज अफवाह हैं,कुछ लोग एक साजिश के तहत अफवाह फैलाने का काम रहे हैं।टीमों को सक्रिय कर दिया है। पुलिस प्रशासन अफवाह फैलाने वालों का चिह्नांकन करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
महेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed