{"_id":"5970ee114f1c1b3e148b45a2","slug":"111500573201-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने आम रास्ते से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने आम रास्ते से हटवाया अतिक्रमण
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसबी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिछवां (मैनपुरी)। आम रास्ते व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से कब्जे को हटवाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में थाना पुलिस भी मौजूद रही।
गांव धारापुर निवासी शिव सिंह ने एसडीएम कुरावली महेश चंद्र गुप्त को शिकायती पत्र देकर कहा था कि गांव निवासी भू माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा किए हैं। जिस पर रोजाना कूड़ा करकट डाला जा रहा है। आम रास्ता बंद हो गया है। एसडीएम ने कानूनगो को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार को जब कानूनगो रामप्रसाद, राजस्व टीम और पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे। सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत सही पाए जाने पर साथ लाई दो जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को कड़ी हिदायत दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।