फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 बैंकों को भेजी 68 हजार किसानों की सूची

22 बैंकों को भेजी 68 हजार किसानों की सूची

Tue, 11 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
22 बैंकों को भेजी 68 हजार किसानों की सूची
फिरोजाबाद। ऋण माफी योजना के तहत जिले के 68375 किसानों की सूची प्रशासन ने सभी 22 बैंकों को भेज दी है। बैंकों को किसानों के आधारकार्ड, बैंक संख्या के साथ ही खतौनी की नकल की फीड करनी होगी। उन्होंने कहा कि ऋण मोचन पोर्टल डबल ऋण लेने वालों की सूची को खुद ही पकड़ लेगा। बैंक के प्रबंधकों ने इस पर काम प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


ऋण माफी योजना के तहत बैंकों के माध्यम से 31 मार्च 2016 तक फसली ऋण लेने वाले किसानों की सूची सभी बैंकों ने तैयार कर ली। बैंकों द्वारा ऋण माफी का लाभ लेने वाले किसानों का ब्योरा एकत्रित करना होगा। जिले की 22 बैंकों से 355.24 करोड़ का ऋण लेने वाले 68375 किसानों की ऋण माफी की तैयारी की जा रही है। डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी रवि कांत सिंंह ने जिले की सभी बैंकों के नोडल अफसरों को इन किसानों की सूची भेज दी है।
विज्ञापन


शासन स्तर से तय होगा कि कितने किसानों का ऋण माफ होने के अन्तर्गत आ रहा है। ऋण माफी के तहत बैंक ऑफ इंडिया के सबसे अधिक 27492 किसान लाभान्वित होंगे। बैंक के करीब 104.253 करोड़ रुपया किसानों का माफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के 12437 किसानों का 89.253 करोड़,स्टेट बैंक के 9713 किसानों का 49.29 करोड़,ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के 3121 किसानों का 16.74 करोड़, सिंडीकेट बैंक के 1555 किसानों का 8.39 करोड़ व इलाहाबाद बैंक से जुड़े 2508 किसानों का 19 करोड़,कैंनरा बैंक के 3856 किसानों का 25.73 करोड़, सेंटल बैंक के 1454 किसानों का 9.16 करोड़,कारपोरेशन बैंक के 1154 किसानों का 6.25 करोड़ ऋभनण माफ होने की उम्मीद है।


किसानों की ऋण मोचन योजना के पात्र किसानों को कोई दिक्कत हो इसके लिए डीएम नेहा शर्मा ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा फोन नं. (05612) 285550 पर शिकायत कर सकेंगे। ताकि ऋण मोचन के संबंध में उनकी समस्या का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed