{"_id":"595e782d4f1c1b96798b46a2","slug":"111499363373-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा विभाग रोपेगा पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा विभाग रोपेगा पौधे
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान के लिए आए पौधे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग इस वर्ष 13890 पौधे रोपेगा। इसका लक्ष्य डीआईओएस ने विद्यालय वार आवंटित कर दिया है। डीआईओएस ने लक्ष्य पूरा करने के लिए नौ नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
शासन द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग को 13890 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके चलते डीआईओएस जीएस राजपूत ने विद्यालयवार लक्ष्य को आवंटित कर सभी नौ नोडल अधिकारियों से अपने-अपने ब्लाकों और स्कूलों में पौधे लगाने को कहा है। डीआईओएस ने राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को मैनपुरी का, महावीर इंका. जौहरी नगर के प्रधानाचार्य को घिरोर का, देवनागरी इंका के प्रधानाचार्य को कुरावली का, जैन इंका. के प्रधानाचार्य को करहल का, एके इंका. के प्रधानाचार्य को बरनाहल का, नेशनल इंटर कालेज भोगांव के प्रधानाचार्य को भोगांव का, चौ. सूरज सिंह इंका. के प्रधानाचार्य को जागीर का, अमर शहीद इंका. के प्रधानाचार्य को बेवर का और राजकीय कन्या इंका. के प्रधानाचार्य को किशनी का नोडल अधिकारी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 456 माध्यमिक इंटर कालेज हैं। सभी में पौधरोपण होना है। इसके चलते सभी नोडल अधिकारियों से अपने-अपने ब्लाक के स्कूलों में पौधरोपण करने को कहा गया है। डीआईओएस जीएस राजपूत ने सभी विद्यालयवार प्रधानाचार्यों को लक्ष्य आवंटित कर सूची भेज दी है। साथ ही सभी से लक्ष्य पूरा करने के कहा है।