{"_id":"5953e3dd4f1c1b9b798b48fa","slug":"111498670045-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई को धूमधाम से मनेगा जीएसटी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई को धूमधाम से मनेगा जीएसटी दिवस
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
GST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक जुलाई सेे लागू हो रहे जीएसटी को लेकर आयोजनों की धूम रहेगी। वाणिज्य कर विभाग जीएसटी दिवस मनाएगा। व्यापारियों और आम लोगों को जागरूक करने के लिए जीएसटी दिवस और मेलों का आयोजन किया जाएगा। वाणिज्यकर विभाग लोगों को इसके लाभ से अवगत कराएगा। आयोजन में व्यापारियों, जागरूक नागरिकों, जीएसटी विशेषज्ञों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थित रहेगी।
कॉलर टोन में भी जीएसटी के गुणगान
वाणिज्य कर विभाग के सीयूजी फोन की कॉलर टोन में भी जीएसटी के गुणगान सुनाई दे रहे हैं। विभाग के अधिकारी कर्मचारी के सेलफोन पर कॉल करते ही अब जीएसटी का प्रचार प्रसार एवं लाभ की कॉलर टयून सुनाई दे रही है।
वाणिज्य कर विभाग जीएसटी दिवस मनाकर लोगों को नई कर नीति की जानकारी एवं अच्छी व्यवस्था की बधाई देगा। विभागीय अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों को भी आयोजनों में आमंत्रित कर सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
---उत्तम कुमार तिवारी, असिस्टेंट कमिशभनर
जीएसटी के विरोध में व्यापारी लामबंद
एटा। जीएसटी व्यवस्था को लेकर जिले में विरोध तेज हो गया है। अंादोलन का मन बना चुके व्यापारिक संगठनों ने 30 जून को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। सामूहिक हड़ताल के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं दवा कंपनियों के लखनऊ और गाजियाबाद स्थित डिपो एक से सात जुलाई तक की बंदी को लेकर आम आदमी की चिंताएं बढ़ गई हैं। डिपो बंद होने से दवाओं आपूर्ति, वितरण और बिक्री को लेकर किल्लते बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी सुभाष अग्रवाल का कहना है कि नई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता है। उन्हें इसमें अधिक काम एवं जटिलता दिख रही है। व्यापारी प्रमोद जैन ने जीएसटी के नियमों में बदलाव की मांग की है। ताकि इसे व्यवाहारिक एवं आसान बनाया जा सके। कारोबारी नीरज गुप्ता ने नई कर नीति से व्यापार एवं व्यापारियों की परेशानी बढ़ने की आशंका जताई है। साबिर अली ने कहा शुरुआती दौर में परेशानी स्वाभाविक है। आने वाला समय ठीक होगा।