फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1100 little turtles reached Chambal river

चंबल नदी में पहुंचे 1100 नन्हे कछुए

Tue, 24 May 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
1100 little turtles reached Chambal river
बाह। कछुआ दिवस पर सोमवार को चंबल सेंक्च्युरी की बाह रेंज में हैचिंग से जन्मे 1100 कछुए चंबल के कुनबे में शामिल हो गए हैं। अच्छी बात ये है कि लुप्तप्राय कछुओं की साल और ढोर प्रजाति के बच्चे भी नदी में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

आईयूसीएन (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर) की लुप्तप्राय प्रजाति में शामिल कछुओं की ढोर प्रजाति नेपाल, बांग्लादेश और बर्मा में बची है।
मार्च अप्रैल में चंबल नदी के विभिन्न घाटों पर कछुओं की नेस्टिंग हुई थी। इन्हें चिन्हित कर वन विभाग ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस की थी। प्रत्येक नेस्ट में कछुओं ने 25 से 30 अंडे दिए थे। सोमवार को नंदगवां में 500, चीकनीपुरा में 350, मऊ में 150, कछियारा में 100 बच्चों का जन्म हुआ। रेंजर आरके सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वनकर्मियों की निगरानी में अंडों से निकले बच्चों को नदी में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed