फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 suspend in runakta loot

आगरा: 11 लाख की लूट में रुनकता चौकी प्रभारी सहित 11 लाइन हाजिर, पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश

Wed, 25 Aug 2021 01:22 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 01:22 PM IST
सार

रुनकता में एनएच-2 पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 11 लाख रुपये की लूट के मामले में सात टीमों को गठन किया है। टीम प्रभारी अलग-अलग तरीके से कार्य करेंगे। लूट की घटना पर आईजी नवीन अरोरा ने मौका मुआयना किया था। इसके बाद घटना के खुलासे के टीमों को लगाया गया।
 

विज्ञापन
11 suspend in runakta loot
पेट्रोल पंप पहुंचे एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुनकता में हाईवे पर पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर 11 लाख रुपये की लूट की गई। बदमाश आसानी से भाग निकले। मामले में चौकी प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी मुनिराज जी. ने मंगलवार रात को चौकी प्रभारी राजीव कुमार सहित 11 को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक, हाईवे पर 11 लाख की लूट हुई। इसके बाद बदमाश भाग गए। चौकी कुछ दूरी पर थी। वहीं पीआरवी का प्वाइंट भी था। इसके बावजूद बदमाश भागने में सफल रहे। एसएसपी ने इसे पुलिसकर्मियों की लापरवाही माना। मंगलवार रात को रुनकता चौकी प्रभारी राजीव कुमार, चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, जय बहादुर सिंह, अनुज कुमार, आरक्षी भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सोनू कुमार, राजकुमार, पीआरवी 16 के मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी राधेश्याम और आरक्षी चालक कुलदीप चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

सात टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज जारी
रुनकता में एनएच-2 पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 11 लाख रुपये की लूट के मामले में सात टीमों को गठन किया है। टीम प्रभारी अलग-अलग तरीके से कार्य करेंगे। लूट की घटना पर आईजी नवीन अरोरा ने मौका मुआयना किया था। इसके बाद घटना के खुलासे के टीमों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी के मुताबिक, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। स्वाट प्रभारी अजय कुमार की टीम सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी। इसके अलावा एसआई प्रदीप कुमार, सचिन धामा की टीम को लगाया गया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह को घटनास्थल के निरीक्षण, फील्ड यूनिट और विवेचना में लगाया गया है। पूछताछ में निरीक्षक अरविंद कुमार, लोकल इंटेलीजेंस में प्रभारी निरीक्षक सदर अजय कौशल को लगाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जारी किए हैं। इसमें बदमाश जाते नजर आ रहे हैं। सूचना देने वालों को उचित इनाम देने की भी घोषणा की गई है। लोग व्हाट्स एप नंबर 7839003386 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed