फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 new cases of covid reported in mather after President Ram Nath Kovind vrindavan Visit

Corona in Mathura: वृंदावन के कृष्णा कुटीर का गार्ड, राष्ट्रपति की वीआईपी ड्यूटी में शामिल पुलिसकर्मी संक्रमित

Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
सार

मथुरा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मरीज मिले। इनमें कृष्णा कुटीर का गार्ड और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।  पुलिसकर्मी सोमवार को वृंदावन आए राष्ट्रपति की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। 

विज्ञापन
11 new cases of covid reported in mather after President Ram Nath Kovind vrindavan Visit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में तैनात सुरक्षा गार्ड और राष्ट्रपति की वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी से आया पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है। इसके साथ 11 नए संक्रमित मिले हैं। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को ही कृष्णा कुटीर में ही आए थे। वह यहां करीब 40 मिनट तक रुके। उन्होंने यहां निराश्रित महिलाओं से संवाद किया था। 

विज्ञापन

देर शाम आई रिपोर्ट 

वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कृष्णा कुटीर में कार्यरत स्टाफ के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। सोमवार को देर शाम आई रिपोर्ट में 39 वर्षीय गार्ड कोरोना संक्रमित मिला। उसे होम आइसोलेट किया गया है। वहीं राष्ट्रपति की वीआइपी ड्यूटी में वाराणसी से आया पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन्हें भी होम आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन

यहां भी मिले नए मरीज

इसके अलावा भारत नगर में 60 वर्षीय वृद्धा, अरहेरा में 60 वर्षीय वृद्ध, गोवर्धन में 18 वर्षीय युवक, तूमौला में 64 वर्षीय वृद्ध, 17 वर्षीय युवक, जैंत में 25 वर्षीय युवक, नौहझील में 35 वर्षीय महिला, बसेरा बैकुंठ में 24 वर्षीय युवक, सदर में 27 वर्षीय युवक, नया नगला में 48 वर्षीय पुरुष और पुलिस लाइन से 51 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि मंगलवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed