फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 lakh rupees cheated by luring profit and commission

Agra News: मुनाफा और कमीशन का लालच देकर ठगे 11 लाख रुपये

Fri, 06 Feb 2026 03:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees cheated by luring profit and commission
आगरा। साइबर अपराधियों ने कागाराैल के एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को फेसबुक पर एक लिंक के माध्यम से व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। मुनाफा और कमीशन के नाम पर दो खातों की जानकारी लेकर रकम हड़प ली। अब फर्जी खाते में 12 लाख रुपये दर्शाकर 7500 रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अकोला, कागाराैल निवासी बिजेंद्र सिंह चाहर के साथ घटना हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक लिंक देखा था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक व्हाटस ग्रुप से जोड़ लिया गया। इसके बाद कई लोगों ने अलग-अलग नंबर से बात की। कमीशन का झांसा दिया गया। दो बैंक खातों की जानकारी ले ली। इसमें से 11 लाख रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए। आरोपियों ने ग्रुप पर एक लिंक भी भेजा है। इस पर क्लिक करने पर खाता दिख रहा है। इसमें 12 लाख से अधिक की रकम दर्शायी जा रही है। जब उन्होंने कॉल पर बात करने वालों से रकम देने के लिए कहा तो वो 7500 रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। फोन पर किसी अंजान व्यक्ति को अपने खातों और निजी जानकारी नहीं दें। मुनाफे के लालच में नहीं आएं। साइबर अपराधी पहले कमीशन दिलाने की बात करते हैं और बाद में निवेश का लालच देते हैं। लोगों को लालच में नहीं आना चाहिए। किसी तरह की साइबर ठगी होने पर 1930 पर काल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed