फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 children injured in dog attack in agra

Agra News: कुत्तों के हमले से 11 बच्चे हुए जख्मी, स्कूल से लौटते समय घेरा

Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

कुत्तों के हमले से जख्मी हुए बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं कुत्तों ने आठ मेवेशियों पर भी हमला कर घायल कर दिया है। 

विज्ञापन
11 children injured in dog attack in agra
कुत्ते। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के बाह में बरुआपुरा और बाघराजपुरा में बृहस्पतिवार को कुत्तों ने हमलाकर 11 बच्चों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल भर्ती किया गया है। बरुआपुरा में स्कूल से लौट रहे 8 बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। वहीं बाघराजपुरा में तीन बच्चों पर हमला किया।
विज्ञापन


बाघराजपुरा में कुत्तों ने दलवीर के 11 वर्षीय बेटे अनुराग, सत्यवचीर की 8 वर्षीय बेटी भावना, 6 वर्षीय बेटे रिषभ को काट लिया। इतना ही नहीं 8 मवेशियों को भी जख्मी कर दिया। घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती  किया गया है। जहां से बरुआपुरा के बच्चों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

ये हैं कुछ बड़ी घटनाएं 

पांच जनवरी- बाह के गुमान सिंह पुरा गांव में दो बच्चों आयुष और राशि पर पगलाये कुत्ते ने हमलाकर अंगुलियां चबा डाली। बोल दिया। बचाने पहुंचे उदय सिंह आदि 6 लोगों को कुत्ते ने काट लिया। बाद में ग्रामीणों ने घेर कर कुत्ते को मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च- बाह के विष्णु पुरा गांव में कुत्ते ने प्रेमपाल, चंदन, सुमित,रंजीत, देव, रमेश, गुलशन, कृष्णा आदि 15 लोगों को काट लिया। पगलाए कुत्ते को बाद में ग्रामीणों ने घेरकर लाठी डण्डों से पीटकर मार दिया था।


चार अप्रैल- बाह के गजौरा गांव का सुनील (5) पुत्र तिलक सिंह घर से शौच को निकला था।रास्ते से सुनील को श्वान  जबडे में सिर दबाकर चंबल नहर के पानी में खींच ले गया।नहर में दो तीन श्वान उसके शरीर को नोंच रहे थे। यह दर्दनाक नजारा देखकर सुनील की ताई सरवती की चीख निकल गई। जिस पर परिवार के लोग दौड पडे़ और श्वान के चंगुल से बच्चे को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed