फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.08 lakh hectare crop in danger due to rain

Agra News: बारिश से 1.08 लाख हेक्टेयर फसल पर संकट

Fri, 13 Sep 2024 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
1.08 lakh hectare crop in danger due to rain
कासगंज। जिले में 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश से 1.08 लाख हेक्टेयर फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तेज हवा से बाजरा, धान व मक्का की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। खेतों में बारिश का पानी भर गया है। फसलों की बर्बादी देख किसान के माथे पर चिंता की लकीरें उभर रही हैं। जिले मेंं मंगलवार को सुबह तीन बजे से तेज हवा के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। बारिश का सिलसिला 40 घंंटें बाद भी जारी रहा। इसके बाद भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। जिले में 168 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। इस समय धान, मक्का, बाजरा, सहित अन्य फसलें हैं। तेज हवा के चलते फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इसके साथ ही खेत पानी से भर गए हैं। मौसम विभाग अभी और बारिश की संभावना जता रहा है। ऐसे में खेतों में भरे पानी के फिलहाल निकलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। लगातार हो रही बारिश से फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। किसान असहाय होकर अपनी मेहनत को बर्बाद होते देख रहा है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा जिले में बीते दो दिन में काफी अधिक बारिश हुई है। अधिक बारिश से दलहन, तिलहन, मक्का की फसल को सबसे अधिक नुकसान की संभावना है। धान व बाजरा पर भी बारिश से असर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed