{"_id":"5ccfc079bdec2207073c44a5","slug":"108-crore-scam-for-nazul-land-freehold-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव: नजूल की जमीन को फ्री होल्ड करने में 108 करोड़ का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: नजूल की जमीन को फ्री होल्ड करने में 108 करोड़ का घोटाला
Mon, 06 May 2019 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नजूल की जमीन को फ्री होल्ड किए जाने में 108 करोड़ का घोटाला सामने आया है। फ्री होल्ड की गई 3.88 एकड़ जमीन की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से लगभग 158 करोड़ है, जबकि इसे सिर्फ 50 करोड़ में आवंटित कर दिया गया।
नियमानुसार एक भूखंड एक से अधिक व्यक्तियों को फ्री होल्ड नहीं किया जा सकता, लेकिन इस मामले में नौ कारोबारियों को किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र की जांच में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में एआईजी स्टांप निरंजन कुमार को दोषी बताया गया है। कारोबारियों से उनकी साठगांठ बताई गई है। डीएम एनजी रवि कुमार ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
मामला एमजी रोड किनारे, नेहरू नगर स्थित तवक्कले हाउस के नाम से नजूल की जमीन का है। वर्ष 2017 में नजूल (प्लाट संख्या-3 खसरा संख्या-465) की 3.88 एकड़ जमीन को जिलाधिकारी के आदेश पर फ्री होल्ड किया गया।

पॉश एरिया में है जमीन
यह जमीन पॉश एरिया नेहरू नगर और एमजी रोड के बीच में है। इसके पीछे एक अन्य मार्ग है। तीनों मार्गों के सर्किल रेट अलग अलग हैं। नियमानुसार उच्चतम सर्किल रेट लगाया जाता है। लेकिन इस मामले में नौ हिस्से करके आठ हिस्सों का निम्नतम सर्किल रेट लगाया गया। सिर्फ एक हिस्से का उच्चतम (1.10 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर) सर्किल रेट लिया गया।
अगर सभी हिस्सों का उच्चतम सर्किल रेट लिया जाता तो जमीन की कीमत 158.75 करोड़ रुपये होती। लेकिन इसे सिर्फ 49.97 करोड़ में फ्री होल्ड कर दिया गया। शासन में जब इसकी शिकायत की गई तो हाल ही में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने इसकी जांच की। उन्होंने इस संबंध में पूर्व में डीआईजी स्टांप द्वारा की गई जांच का भी हवाला दिया। उन्होंने इस जमीन का आकलन 158.75 करोड़ रुपये किया था। इस हिसाब से शासन को 108 करोड़ की क्षति हुई।

ऐसे हुआ खेल
नेहरू नगर और एमजी रोड के किनारे की जमीन का सर्किल रेट एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर था। भूखंड के दोनों ओर मार्ग होने की स्थिति में दस हजार रुपये और बढ़ जाते हैं। 1.10 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से भूखंड की दर तय होनी चाहिए थी।
निबंधन विभाग ने क्रेता से साठगांठ कर इस जमीन को नगला पदी में दर्शा दिया। इसका सर्किल रेट 13,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसी हिसाब से पांच हिस्सों की दर निर्धारित की गई, जबकि शेष चार भूखंडों की अलग-अलग।
इनको की गई फ्री होल्ड
प्रमोद कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, मैसर्स शिवा बिल्ड वैल प्राइवेट लिमिटेड, कांती प्रसाद अग्रवाल, तरुणा अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, सर्व प्रकाश कपूर और नमिता अग्रवाल।

शिकायत के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व के माध्यम से तवक्कले हाउस को फ्री होल्ड करने की जांच कराई गई है। इसमें एएआईजी स्टांप को दोषी पाया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।- एनजी रवि कुमार, जिलाधिकारी