फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   108 and 102 ambulance services strikes today in Agra Zone

एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, कासगंज में अर्द्ध नग्न होकर किया प्रदर्शन

Mon, 23 Sep 2019 03:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
108 and 102 ambulance services strikes today in Agra Zone
102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने कासगंज में अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को 102 और 108 एंबुलेंस स्टॉफ ने चक्का जाम कर दिया। कर्मचारियों ने गाड़ियां खड़ी कर दीं। आगरा मंडल में कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद में कर्मचारियों ने हड़ताल कर हंगामा किया। कासगंज में कर्मचारियों ने अर्द्ध नग्न होकर विरोध जताया।
विज्ञापन


108 व 102 एम्बुलेंस कर्मचारी पिछले कई दिनों से वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। सोमवार को गाड़ियां खड़ी कर दी गईं। कासगंज में कर्मियों ने अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन किया। एंबुलेंस चालकों ने कहा कि वेतन नहीं बढ़ेगा तो वे काम भी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


आगरा में वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए 102, 108 एम्बुलेंस स्टाफ ने हड़ताल कर दी। प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहंच गई। हालांकि कर्मचारियों ने प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 व 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में सभी एम्बुलेंस गाड़ियां खड़ी कर दीं। उन्होंने चक्का जाम का एलान कर दिया।

कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कंपनी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिरोजाबाद में निजी एंबुलेंस चालकों ने मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed