फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10228 candidates will appear in the teacher eligibility test

10228 परीक्षार्थी आज शामिल होंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा में

Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
10228 candidates will appear in the teacher eligibility test
10228 परीक्षार्थी शामिल होंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा में
विज्ञापन

कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों पालियों में 10228 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित होगी। इस पाली में 5614 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के 5614 परीक्षार्थी अपरान्ह 2.30 बजे से 5 बजे तक परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्रों को खोलते समय और सील्ड पैक करते समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेेक्षक तैनात किए गए हैं। दो सचल दल भी परीक्षा पर नजर रखने के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई यांत्रिक एवं इलैक्ट्रानिक डिवायस ले जाने की अनुमति नहीं है। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक भी परीक्षा केंद्र पर स्मार्ट फोन नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर आयोजित होगी टीईटी परीक्षा
राजकीय बालिका इंटर कालेज, एसकेएम इंटर कालेज, नगर पालिका कन्या इंटर कालेज, आजाद गांधी इंटर कालेज, बीएवी इंटर कालेज, श्रीगणेश इंटर कालेज, केए पीजी कालेज, श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय, सूरज प्रसाद डागा इंटर कालेज, श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कालेज, श्री राणा इंटर कालेज ढोलना तथा संत तुलसीदास इंटर कालेज सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed