फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   102 kg brass bell installed in Pyaudham

Agra News: प्याऊधाम में स्थापित हुआ 102 किलो पीतल का घंटा

Tue, 27 Aug 2024 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
102 kg brass bell installed in Pyaudham
पटियाली। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम पीतमनगर स्थित प्याऊधाम पर सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन पर पीतल से निर्मित 102 किलो के विशाल घंटे की एडीजी द्वारा स्थापना की गई। इस दौरान काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एडीजी अंशुमान यादव एवं कार्यक्रम आयोजक लक्ष्मण सिंह ने विधि विधान से हवन व पूजा-अर्चना की। इसके बाद फीता काटकर 102 किलो के घंटे को प्याऊधाम में स्थापित किया। घंटे की स्थापना से पूर्व गांव में श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों की धुन पर नाचते-गाते घंटे के साथ शोभायात्रा निकाली। इसके बाद भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। एडीजी अंशुमान यादव ने कहा हिंदू धर्म में मंदिर, धाम व आश्रम के घंटे की आवाज का बहुत महत्व होता है। स्कंद पुराण के अनुसार, पीतल से निर्मित इस घंटे की ध्वनि से ‘ओम’ ध्वनि उत्पन्न होती है, जो मन-मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इस विशाल घंटे से प्याऊधाम पीतमनगर की अलग पहचान बनेगी। वर्तमान में महंत बालानंद महाराज के सानिध्य में शिव मंदिर प्याऊधाम में विभिन्न-सेवा गतिविधियों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed