फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   102 and 108 did not pick up the phone, got pregnant got wet in the rain

ऑटो से आईं गर्भवती, दो की हालत रास्ते में बिगड़ी

Thu, 29 Jul 2021 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
102 and 108 did not pick up the phone, got pregnant got wet in the rain
आगरा। लेडी लॉयल अस्पताल में बारिश में भीग कर जाती गर्भवती महिलाएं। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। बरसात और एंबुलेंस की हड़ताल से गर्भवती महिलाओं की हालत खराब हो गई। हड़ताल के तीसरे दिन भी 102 एंबुलेंस का फोन नहीं उठा तो बारिश में भीगते हुए ऑटो से गर्भवती महिलाएं आईं। इनमें से दो की हालत रास्ते में ही बिगड़ गई।
विज्ञापन

लेडी लॉयल और एसएन कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में रोजाना 90 से अधिक प्रसव होते हैं और 120 से 140 गर्भवती महिलाएं भर्ती होती हैं। बुधवार को सुबह से ही बारिश होने से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती होने में दिक्कत हुई। 102 और 108 नंबर कई बार मिलाने पर उठा नहीं, ऐसे में ई-रिक्शा और ऑटो में आना पड़ा, बारिश होने से भीग भी गईं।
विज्ञापन

..........
जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि एंबुलेंस स्टाफ की स्थायी नियुक्ति, ठेका प्रथा खत्म करने समेत पांच मांगों के लिए ज्ञापन डीएम को दिया। उनके आश्वासन पर इमरजेंसी सेवा के लिए 108 सेवा की 34 एंबुलेंस का संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
ट्रांसपोर्ट नगर की सुलेखा देवी अपनी बहू और नवजात को संभालते हुए ऑटो में बैठा रहीं थी। पूछने पर बताया कि एंबुलेंस के लिए फोन मिलाया, लेकिन उठा नहीं, स्टाफ ने बताया कि हड़ताल है, ऐसे में भाड़े पर ऑटो लेकर आई हूं।
......
रोहता के संदीप कुमार ने बताया कि पत्नी अंजलि लेडी लॉयल में भर्ती थी। प्रसव होने के बाद ऑटो लाना पड़ा। बारिश होने के कारण पत्नी भी भीग गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस न मिलने पर मजबूरी में ऑटो करना पड़ा।

......
- खतैना की समाइला खान ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर लेडी लॉयल में दिखाने आना था, एंबुलेंस मिली नहीं, ऐसे में निजी वाहन से आई, बारिश में भीगना पड़ा, एंबुुलेंस मिल जाती तो परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed