{"_id":"5c017776bdec22415e42cf18","slug":"101543599990-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों ने एसपी से मांगा शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों ने एसपी से मांगा शस्त्र लाइसेंस
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शस्त्र लाइसेंस जारी करने को लेकर उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए जल्द से जल्द शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामबाबू ने कहा कि आए दिन सराफा व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं होती रहती हैं। विरोध करने पर हत्या कर दी जाती है। दो साल पहले ही मैनपुरी व भोगांव में ऐसी ही दो घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सराफा व्यापारियों के सामने सुरक्षा को लेकर समस्या रहती है।
शासन ने भी इस बार व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाने का आदेश जारी किया है। एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वे प्राथमिकता के आधार पर सराफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करें। इस दौरान शिवांशु गुप्ता, रवि वर्मा, शिवम वर्मा, शानू वर्मा आदि मौजूद रहे।