{"_id":"5bf6ee69bdec2241a111b152","slug":"101542909545-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में पशुओं का चारा भर खुले में शौच कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में पशुओं का चारा भर खुले में शौच कर रहे ग्रामीण
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एक तरफ तो सरकार ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त करने के लिए घर-घर शौचालय बनवाने में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तो वहीं ग्रामीण बने शौचालयों का प्रयोग सामान रखने में कर खुले में शौच कर रहे हैं। टूंडला के मजरा ठार हाथी के शौचालयों का यही हाल है।
ग्राम पंचायत रसूलाबाद के मजरा ठार हाथी के ग्रामीण बने पक्के शौचालयों में पशुओं का चारा व अन्य घरेलू सामान भर कर स्वयं खुले में शौच करने जा रहे हैं। यहां दो सैकड़ा की आबादी है। प्रदेश सरकार की योजना के तहत गांव में तीन शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
बावजूद कुछ ग्रामीणों ने शौचालयों में पशुओं का चारा भर दिया है और परिवार के सभी सदस्य खुले में शौच करने जा रहे हैं। ग्रामीण देवकरन दिलावर ने कहा कि वह सीयरदेवी मंदिर पर रविवार को ग्रामीणोें को स्वच्छता के बारे जागरूक करेंगे।