{"_id":"5bf6c027bdec22419d12b47b","slug":"101542897703-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाले में बीएसए और चार एबीएसए के खिलाफ होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाले में बीएसए और चार एबीएसए के खिलाफ होगी रिपोर्ट
Updated Thu, 22 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले में शासन ने जनपद के तत्कालीन बीएसए सहित चार खंड शिक्षाधिकारी और पटल सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ ने एडी बेसिक आगरा को यह निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसी साल मई माह में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती का बड़ा घोटाला एसटीएफ ने पकड़ा था। इसमें जांच दौरान 110 फर्जी शिक्षक पाए गए थे। फर्जी शिक्षकों की भर्ती को अंजाम देने वाले 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
इसमें से 19 को जेल भेजा जा चुका है। शासन की प्रारंभिक जांच में तत्कालीन बीएसए संजीव कुमार सिंह सहित खंड शिक्षाधिकारी विनोद चौधरी, उमेश कुमार गौतम, राकेश कुमार, गिरिराज सिंह और पटल सहायक लता पांडेय को भर्ती घोटाले में संलिप्त मानते हुए निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब शिक्षा निर्देशक बेसिक लखनऊ डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा को इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इससे विभागीय अफसरों में खलबली मच गई है।