फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेहतर काम दिलाएगा थाने और चौकियों को ‘ताज’

बेहतर काम दिलाएगा थाने और चौकियों को ‘ताज’

Sat, 03 Nov 2018 09:29 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
बेहतर काम दिलाएगा थाने और चौकियों को  ‘ताज’
मैनपुरी। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी को ही अब महत्वपूर्ण थाना चौकियों में तैनाती मिलेगी। एसपी की ओर से काम करने वाले और स्वच्छ छवि के पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर रहे हैं। साथ ही कार्य के आधार पर ग्रीन और रेड स्टार भी दिए जाएंगे। इसके आधार पर कार्य का आकलन कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई में किसी भी तरह की रियायत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय जनपद पुलिस को बेहतर बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। थाना चौकियों को चमकाने के बाद अब साफ स्वच्छ छवि के निर्भीक और बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देंगे। पुलिसकर्मियों के अच्छे कार्य का आंकलन उन्हें रेड और ग्रीन स्टार के जरिए होगा। महत्वपूर्ण थाना व चौकियों की जिम्मेदारी उसी को सौंपी जाएगी, जो अपने काम को बेहतरी से बिना किसी भेदभाव के चला सके। इसके अलावा जनता से बेहतर संबंध बनाना भी पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


थाना चौकियों से दलाली प्रथा का कलंक मिटाना भी एसपी की प्राथमिकता में शामिल है। अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि थाना चौकियों में किसी भी तरह से दलालों की सक्रियता की जानकारी मिली तो इसके जिम्मेदार प्रभारी होंगे। जनता से सीधा संवाद करें उनकी समस्याओं को सुन निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस का भी रखा जाएगा ख्याल
इस व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही समय-समय पर होने वाले शस्त्र प्रशिक्षण में संबंधित पुलिसकर्मी की क्या रिपोर्ट रही आदि पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed