{"_id":"5bc37d8bbdec2269317c8331","slug":"101539538315-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य महकमा भी डेंगू का चपेट में, मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य महकमा भी डेंगू का चपेट में, मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
डेंगू
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट को डेंगू हो गया है। इनको चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। इधर, एसएन के डेंगू वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं, एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस तरह से अभी तक जिले में स्वास्थ्य विभाग के यहां 44 मरीजों में डेंगू और 46 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनमें कई मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। स्वाइन फ्लू की बात करें तो पांच मरीजों में इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 मिला है। इधर, एसएन के चिकित्सकों ने सात मंजिला इमारत में फॉगिंग की मांग की है। इसमें पैथोलॉजी विभाग, एसपीएम विभाग है। यहां बेसमेंट में पानी भरा रहने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते मच्छरों से डेंगू और मलेरिया का खतरा अधिक है।