{"_id":"5b7ad35a42c792464109cf36","slug":"101534776154-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकने पर गो तस्करों ने ग्रामीणों पर फेंके ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकने पर गो तस्करों ने ग्रामीणों पर फेंके ईंट-पत्थर
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मानागढ़ी में रविवार रात मेटाडोर में गाय लाद रहे गो तस्करों को ग्रामीणों द्वारा ललकारने पर उन्होंने लोगों पर पथराव कर दिया। गो तस्करों द्वारा फेंके गये ईंट-पत्थर लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया।
गांव मानागढ़ी में मेटाडोर सवार गो तस्कर आवारा गायों को मेटाडोर में लाद रहे थे। घर के बाहर सो रहे साहब सिंह उर्फ नंदो की आंख खुल गई। उन्होंने चारपाई से उठ कर उन्हें टोकते हुए विरोध किया। यह देख गो तस्करों ने मेटाडोर में रखे ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इसकी चपेट में आने से साहब सिंह घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जाग गए और लोगों अपनी ओर आता देख गो तस्कर पथराव करते हुए मेटाडोर में लदी गायों को लेकर भाग खड़े हुए। एक गाय को चढ़ाते समय नीचे फेंक गए। वह घायल हो गई। सूचना पर यूपी 100 पहुंच गई और मेटाडोर सवार गो तस्करों की तलाश में भागदौड़ की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।