फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दो आत्महत्याओं के बाद गांव में सन्नाटा, फोर्स तैनात

दो आत्महत्याओं के बाद गांव में सन्नाटा, फोर्स तैनात

Sun, 29 Jul 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
दो आत्महत्याओं के बाद गांव में सन्नाटा, फोर्स तैनात
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के बाद दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अमित उर्फ छिटंकी द्वारा आत्महत्या करने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


दो मौतों के बाद गांव में महिलाएं घरों में रही, तो पुरुष भी घरों के बाहर कम ही निकले। घटना को लेकर आसपास के गांवों में भी तरह-तरह की चचाएं रहीं। खुदकुशी करने वाली महिला के यहां तीसरे दिन और युवक के यहां दूसरे दिन चूल्हा नहीं जला। बच्चे भूखे-प्यासे तड़पते रहे।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने काफी समय के बाद रिपोर्ट दर्ज करने और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई न करने पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं दूसरे दिन दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अमित उर्फ छिटंकी ने भी आत्महत्या कर ली थी। युवक के आत्महत्या करने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आईजी राजा श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया, तो एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कोतवाल मुनीश चंद्र व विवेचक सोमपाल सैनी को निलंबित कर आरवी सिंह को जसराना का कोतवाल बना दिया। एहतियात के तौर गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। थाना जसराना पुलिस ने मामले के एक आरोपी अनिल को हिरासत में लिया है। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जसराना। खुदकुशी करने वाले महिला व युवक के सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर उनमें प्रेम प्रसंग होने की बात कही जा रही है। प्रेम प्रसंग की शुरुआत प्रधानी के चुनाव से होने का दावा किया जा रहा है। इधर, महिला के पति ने कहा कि अगर दोनों के बीच प्यार होता, तो क्या बदनाम करने के लिए फोटो वायरल करता।

यह मामला नए मोड़ पर आ गया है। मृत महिला व मृत युवक के बीच प्रेम प्रसंग की चचाएं हैं। कहा जा रहा है कि महिला और युवक के बीच प्रधानी के चुनाव के समय से ही प्यार पनपा और सीमाएं लांघ गया। युवक ने महिला को फंसाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। पति से विवाद होने पर युवक ने अपने दो साथियों की मदद से महिला को बदनाम करने के लिए उसके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से लोग दोनों के बीच प्यार होने का दावा कर रहे हैं। वहीं महिला के पति ने कहा कि अगर दोनों के बीच में प्यार जैसी कोई बात नहीं थी। उसकी पत्नी को पहले फंसाकर उसके फोटो खींच लिए थे। बाद में ब्लैकमेल कर हंसते हुए फोटो खींचे। अगर दोनों के बीच प्यार होता तो क्या कोई अपने प्यार को बदनाम करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed