फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोदी और अमित शाह भी रहे हैं बूथ अध्यक्ष: रजनीकांत

मोदी और अमित शाह भी रहे हैं बूथ अध्यक्ष: रजनीकांत

Mon, 18 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मोदी और अमित शाह भी रहे हैं बूथ अध्यक्ष: रजनीकांत
जसराना। भाजपा के विधानसभा जसराना के बूथ अध्यक्षों की सोमवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ पर कार्य करने के 18 टिप्स दिए गए। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भारत माता की जय और वंदेमातरम बोलने वाला भाजपा का कार्यकर्ता होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में बहन बेटियों का घर से निकलना भर हो गया था लेकिन योगी की एंटी रोमियो ने महिलाओं को सुरक्षा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी एवं अमित शाह भी अपने बूथों पर कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन


बैठक में जिला प्रभारी पंकज गुप्ता, विधानसभा प्रभारी उदय सिंह विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, कार्यसमिति के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहनदत्त लोधी, डा. रामकैलाश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा और संचालन महामंत्री अविनाश भोले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ अध्यक्ष बैठक में कार्यकर्ताओं का दर्द झलक उठा। विजय यादव ने कहा कि उनके रिश्तेदारों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद भी कब्जा नहीं मिल पा रहा है। हाथवंत के सेक्टर संयोजक जवाहर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र देने का वायदा किया था, पुलिस बाइक का चालान कर देती है। गांव का सचिव बात नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed