फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 27 Apr 2018 08:08 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
हत्या की - फोटो : डैमो
फरह (मथुरा)। फरह के गांव कौंह में एक कलियुगी बेटे ने पिता को तमंचे की बट से पीट-पीटकर मार डाला। वह तब तक सिर पर वार करता रहा जब तक बुजुर्ग की मौत नहीं हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता पर अविवाहित भाई के हिस्से का मकान बेचने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


गांव कौंह निवासी 70 वर्षीय छिद्दीलाल के चार बेटे हैं। तीसरा बेटा खजान सिंह कुछ काम नहीं करता है। उसका चाल चलन भी ठीक नहीं है। छिद्दीलाल अपने अविवाहित बेटे गोपाल सिंह के साथ रहते थे। खजान सिंह ने दो साल पहले अपने हिस्से का खेत और घर सब बेच दिया और कुछ दिन तक बहन के यहां रहा। अब वहां से मथुरा में रहने लगा है।
विज्ञापन


गुरुवार रात्रि 10 बजे खजान सिंह गांव कौंह पहुंचा और पिता से छोटे भाई गोपाल के हिस्से के मकान को बेचने और पैसा देने को कहा। इस पर छिद्दीलाल ने मना कर दिया तो उसने चबूतरे पर बैठे पिता को खींच लिया और गर्दन दबाते हुए तमंचे की बट से सिर पर कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में छिद्दी लाल की मौत हो गई। चीख पुकार मचने पर ग्रामीण आ गए और खजान सिंह मौके से भाग गया। सूचना पर फरह पुलिस मौके पर पहुंच गई और छिद्दीलाल के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। इस मामले में गोपाल ने खजान सिंह, अशोक, नंदू, रतनसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed