{"_id":"5ad34d524f1c1b5d098b4a1a","slug":"101523797330-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मप्रांत के 42 वर्ष पूर्ण होने पर की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मप्रांत के 42 वर्ष पूर्ण होने पर की आराधना
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के कचहरी रोड स्थित सेंटीनियल मेमोरियल चर्च में डायोसिज ऑफ आगरा (धर्म प्रांत) के 42 वर्ष पूर्ण होने पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संडे स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। आराधना सभा का शुभारंभ पादरी सुशील कुमार और आशीष सिंह की प्रार्थना के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान- प्रभु महान विचारूं कार्य तेरे कितने अद्भुत जो तूने बनाए गीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही बाइबिल का पाठ भी किया गया। संडे स्कूल के बच्चों ने सांकेतिक भाषा के साथ नृत्य करते हुए प्रभु की वंदना की। महिला समिति के पदाधिकारियों ने प्रभु मेरा सहारा गीत प्रस्तुत किया। पादरी सुशील कुमार ने अपने संदेश में कहा कि डायोसिज ऑफ आगरा की स्थापना सन 1976 में की गई थी।
उन्होंने कहा कि मानव का जीवन परोपकारी जीवन होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान देश की संपन्नता, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए भी आराधना की गई। मैनपुरी शहर की संपन्नता के लिए भी प्रार्थना हुई। कार्यक्रम में बाहर से आए लोगों के साथ ही चर्च कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।